नई दिल्ली, जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के दौरान उत्पन्न अव्यवस्था और हंगामे के चलते मतदान को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह मतदान मंगलवार को हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में 17 जिलों के लिए कराया जा रहा था। चुनाव प्रक्रिया के बीच अचानक स्थिति बिगड़ने पर रिटर्निंग ऑफिसर और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति ए. आर. मसूदी ने मतदान को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के इस चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान के लिए हाईकोर्ट परिसर पहुंचे थे, लेकिन व्यवस्था को लेकर असंतोष और आपसी विवाद के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था, लाइन और पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में हंगाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.