यूपी बाढ़: खतरे के निशान के पार शारदा और उफान पर घाघरा नदी, खेतों-गांवों में पहुंचा पानी
संवाददाता, अगस्त 19 -- पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच बैराज से पानी छोड़े जोने से शारदा और घाघरा नदी उफनाने लगी है। यूपी में लखीमपुर के पलिया में शारदा खतरे के निशान को पार कर गई है। वहीं घाघरा नदी के उफनाने से नदी किनारे बसे गांवों में पानी भर गया है। बनबसा बैराज से सोमवार रात घाघरा नदी में एक लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया वहीं मंगलवार की सुबह पलिया में शारदा नदी खतरने के निशान को पार कर गई। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को बाढ़ का डर सता रहा है। लोग लगातार जलस्तर पर नजर जमाए हैं। वहीं ग्रंट नम्बर 12 में शारदा नदी कटान कर रही है। इससे गांव वालों में दहशत है।ग्रंट नम्बर 12 में शारदा नदी का कटान फिर हुआ तेज शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर से नदी ने कटान शुरू कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.