लखनऊ, जुलाई 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी देश का सबसे आकर्षक निवेश का गंतव्य बन गया है। औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक हब, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर और एमएसएमई को बढ़ावा देकर प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बातें शुक्रवार को औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहीं। वह गोमतीनगर स्थित होटल ताज में क्रेडाई यूपी द्वारा आयोजित 7वें उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर लीडरशिप समिट व अवॉर्ड्स 2026 में संबोधित कर रहे थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मजबूत परिवहन व्यवस्था को आर्थिक प्रगति की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक बस टर्मिनल, इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार, डिजिटल सेवाओं और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से उद्योग व पर्यटन को नई गति मिल रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि...