प्रयागराज, जनवरी 22 -- वायुसेना हवाई पट्टी पड़िला पर एनसीसी मुख्यालय प्रयागराज द्वारा संचालित पांच दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर एक्टिविटी कैंप के दूसरे दिन 15, 16, 17 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने अपनी सहभागिता करते हुए साहस, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया। कैंप के दूसरे दिन 6 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी प्रयागराज के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण कुमार एस ने पैरासेलिंग बैलून द्वारा उड़ान भरकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल फराह दीबा, सूबेदार ओमकार सिंह, सूबेदार सुंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...