सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी में यूपी प्रमाण पोर्टल पर प्रत्येक माह 43 मानकों पर डिग्री कॉलेज की रिपोर्ट भरने के लिए बैठक प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यूपी प्रमाण पोर्टल के संयोजक डॉ. आलोक दुबे ने 43 मानकों के बारे में प्राध्यापकों को बताया और उन्हें क्या-क्या करना है। उन्होंने प्रमुख रूप से छात्र-छात्राओं की प्रत्येक दिन की उपस्थिति, प्रत्येक माह प्रकाशित शोध पत्र, माहवार शैक्षिक गतिविधि, शैक्षिक कैलेंडर द्वारा कितने प्रतिशत कक्षा पढ़ाई गई आदि पर जानकारी दी। इस दौरान प्रो. अर्चना मिश्रा, प्रो. शरीफुद्दीन, डॉ. ब्रह्म सिंह, डॉ. किरन देवी, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. हंसराज, डॉ. देवराज सिंह, डॉ. दयाशंकर, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. विकास सिंह, डॉ. संदीप पाण्डेय आदि मौज...