कार्यालय संवाददाता, जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद की सम सेमेस्टर, वार्षिक और विशेष बैक पेपर परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने में हो रही देरी से हजारों छात्र परेशान हैं। सबसे अधिक मुश्किल अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को हो रही है, जिन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, कैंपस प्लेसमेंट और विभिन्न सरकारी व निजी नौकरियों में आवेदन के लिए अंकपत्र और परिणाम की आवश्यकता है। समय पर रिजल्ट न आने से उनके भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। छात्रों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरत रहे केंद्रों पर सख्ती दिखाई है। परिषद के सचिव डा. संतोष्ठ कुमार सिंह ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिया है कि 23 जुलाई तक हर हाल में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाए। पर...