देवरिया, जून 22 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम बरईपार पाण्डेय निवासी हरिशंकर पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय की पुत्री अन्वेशा पाण्डेय ने यूपी पॉलिटेक्निक में सफलता हासिल करते हुए ग्रुप-के 5 में प्रदेश में प्रथम स्थान ओपन रैंक-1 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अन्वेशा ने परीक्षा में 248 अंक प्राप्त कर उपलब्धि अपने नाम की। परिणाम घोषित होते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

खुशी का इजहार लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्वेशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ-साथ अपनी माता कंचन पाण्डेय एवं पिता हरिशंकर पाण्डेय 'गुड्डू' को दिया।

शिक्षा का सफर अन्वेशा ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2024 में सीबीएसई बोर्ड से संचालित रघुकुल अकादमी, ह...