मेरठ, मार्च 20 -- यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम के लिपिक (रिटायर्ड सूबेदार मेजर) को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने कंकरखेड़ा की डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में गुरुवार दोपहर गिरफ्तार किया। जेम पोर्टल से लिए गए टेंडर का बिल पास कराने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। पहली किश्त के रूप में गुरुवार को 50 हजार रुपये की रकम दी गई और इसी समय धरपकड़ कर ली गई। आरोपी से रिश्वत में ली गई रकम भी बरामद कर ली गई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर रायसिंह थाना भौंराकला निवासी शक्ति सिंह सेना में सूबेदार मेजर थे और वर्ष 2018 में रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान में शक्ति सिंह रोहटा रोड स्थित वर्निका एस्टेट कॉलोनी में रह रहे थे। रिटायरमेंट के बाद कुछ समय तक नगर निगम प्रवर्तन दल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.