लखनऊ, अक्टूबर 2 -- UP Constable recruitment Race Exam: यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) गुरुवार से छह केंद्रों पर शुरू हो गई है। लेकिन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने अत्यधिक बारिश से कानपुर व फतेहपुर स्थित पीएसी मैदान के ट्रैक खराब होने की वजह से इन दोनों ही केंद्रों पर अब दौड़ न कराए जाने का फैसला लिया है। फिलहाल इन दोनों शहरों के परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया गया है। बोर्ड के अनुसार दोनों ही परीक्षा केंद्रों के अभर्ग्थियों को अन्य परीक्षा केंद्रों पर रीशेड्यूल किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार से 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डा.शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ...