यूपी पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में हरदोई के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
हरदोई, जून 23 -- हरदोई। प्रयागराज में 16 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में हरदोई पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो स्पर्धा में महिला कांस्टेबल दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसके अलावा कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल लोकेश यादव एवं कांस्टेबल विकास भाटी ने भी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.