नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- up police bharti 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत और अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए पुलिस विभाग में 537 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत गोपनीय उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और सहायक उपनिरीक्षक लेखा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।आवेदन तिथि और सुधार विंडो बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 19 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन शुल्क या सीमित विवरणों में सुधार के लिए 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक अलग से सुधार विंडो उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है...