नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP News: यूपी की योगी सरकार ने सोमवार की शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें एक महानिरीक्षक भी शामिल हैं। प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को लखनऊ में ही पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल है। इसके अलावा कई जिलों में सिटी एसपी और एसपी ग्रामीण को भी बदला गया है। तबादला लिस्ट के अनुसार राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ में तैनाती दी गई है। श्याम नारायण सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा से सेनानायक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.