लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की पुलिस अब और मजबूत होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि इस साल प्रदेश में एक लाख नई पुलिस भर्तियां होंगी। होमगार्ड से लेकर दरोगा तक सभी पदों पर बहाली की जाएगी। यह ऐलान उस मौके पर हुआ जब सीएम ने 936 नवनियुक्त रेडियो ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रहेगी। न सिफारिश चलेगी, न लेनदेन। जिसमें दम है वही आगे बढ़ेगा। नौ साल में दो लाख बीस हजार भर्तियांयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ सालों में दो लाख बीस हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती बिना किसी भेदभाव के की गई है। यह भी पढ़ें- यूपी में इस साल होगी एक लाख और पुलिसकर्मियों की भर्ती, सीएम योगी का ऐलान यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा क...