लखनऊ, अप्रैल 2 -- -हर एक चयन में मेरिट और आरक्षण नियमावली का करें कड़ाई से अनुपालन, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो: योगी -कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने आधुनिक तकनीक, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सक्षम मानव संसाधन पर देना होगा ध्यान: योगी-पीआरवी 112 का रिस्पांस टाइम 6 मिनट, इसे और कम करने के हों प्रयास: योगी-राजभवन, मुख्यमंत्री आवास , पुलिस मुख्यालय सहित लखनऊ में लंबे समय से तैनात पुलिस कार्मिकों का स्थानांतरण करें: योगी-एक वर्ष में Rs.425.7 करोड़ की साइबर ठगी रोकी गई, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश: योगीलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस एक वर्ष में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदो...