मेरठ, सितम्बर 11 -- यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की कड़ी सुरक्षा और पहचान सत्यापन में एक युवक ने सेंध लगा ही दी। पूरी व्यवस्था को चकमा देकर युवक ने परीक्षा नहीं दी और सिपाही भी बन गया। मामला आगरा के मुकुल का है। उसने अपनी जगह दोस्त रामरूप को परीक्षा में बैठा दिया। आरोप है कि रामरूप ने मुकुल के नाम पर लिखित परीक्षा से लेकर दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रिया पूरी कर दी। भर्ती में सफल होने के बाद मुकुल ने विभाग में नियुक्ति हासिल कर ली और मेरठ पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी के रूप में ट्रेनिंग भी लेने लगा। इसी दौरान ही पहुंची एक चिट्ठी ने भर्ती प्रक्रिया में हुए इस फर्जीवाड़े की पोल खोल दी। शिकायत पर हुई विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। भर्ती रिकॉर्ड में लगे फोटो, फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी सामने आई। मुकुल और रामरूप के शा...