यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा जारी
शाहजहांपुर, जून 10 -- शाहजहांपुर। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के तीसरे दिन बुधवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में करीब 5 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा आठ जून से शुरू हुई थी और इसके शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था तथा केंद्रों के आसपास सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.