मिर्जापुर, जून 11 -- मिर्जापुर। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा बुधवार को नगर के बीस परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन सभी केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए विशेष चौकसी बरती गई। दो पालियों की परीक्षा में सभी बीस केंद्रों पर लगभग 14786 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। इस प्रकार तीन दिन की छह पालियों में जनपद में कुल 44 हजार 358 अभ्यर्थियों ने भविष्य में पुलिस आरक्षी बनकर अपने कॅरियर को आयाम देने के लिए किस्मत को आजमाया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों ने हाथ में पहने कंगन, रक्षासूत्र, कान की बाली आदि बाहर ही निकाल दिया। साथ में बैग लेकर आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर बने कमरे में सुरक्षित रखवा दिया गया। मुख्य...