भदोही, जून 7 -- भदोही, संवाददाता। तीन दिनी पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में आज से होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा कड़ी सुरक्षा में कराई जाएगी। रविवार की शाम तक तैयारियों को पूरा कर लिया गया। छह परीक्षा केंद्रों पर आठ, नौ और 10 जून को 17 हजार 856 अभ्यर्थी दिमागी कसरत करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी केंद्रो पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में एक पाली में 2976 और छह पालियों में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और गु...