भदोही, जून 9 -- भदोही, संवाददाता। छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में पंजीकृत 2976 में से 2306 ने परीक्षा दी, जबकि 670 ने किनारा कर लिया। इसी तरह दूसरी पाली में 2976 में से 2312 ने परीक्षा दी, जबकि 664 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही तथा श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- पहले दिन 1893 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारी ली गई। ...