यूपी पुलिस भर्ती; एक चौथाई अभ्यर्थियों ने नहीं दी सिपाही की परीक्षा, 12 पर केस, 5 गिरफ्तार
लखनऊ, जून 11 -- यूपी पुलिस में सिपाही के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में तीन दिनों में कुल 21,92,236 अभ्यर्थी शामिल हुए। बुधवार को तीसरे दिन भी सभी जिलों में 1183 परीक्षा केंद्रों में कड़े सुरक्षा घेरे में भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। तीसरे दिन कानपुर, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, झंसी और अलीगढ़ में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए परीक्षा में शामिल हुए पांच फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार आठ, नौ व 10 जून को दो-दो पालियों में हुई परीक्षा में 75.94% अभ्यर्थी शामिल हुए और लगभग 24% यानी एक चौथाई अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 की परीक्षा के लिए कुल 28,86,798 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें पुरुष 19,62,561 (67.99%) और महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.