यूपी पुलिस ने 119 रन से जीता मैच
गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, वंदना। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीवीआईपी फ्रेंडली टूर्नामेंट में रविवार को एनएसजी अकादमी और यूपी पुलिस के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में यूपी पुलिस ने 119 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर एनएसजी अकादमी ने गेंदबाजी चुनी। यूपी पुलिस की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। मंजीत सिंह ने 76 और चैतन्य गहलोत ने 44 रन की पारी। विरोधी टीम से परमजीत सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए एनएसजी अकादमी की टीम 19.2 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दीपक त्यागी ने 38 और जसकरण सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। यूपी पुलिस से गेंदबाजी में कप्तान मंजीत सिंह ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.