लखनऊ, मई 12 -- - पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निरीक्षक की ओर से हुसैनगंज कोतवाली में अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट - सोमवार को भी एक फेसबुक आईडी से दरोगा भर्ती धांधली संबंधी भ्रामक वीडियो पर मुकदमा लिखा गया था यह भी पढ़ें- दरोगा भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर वायरल किया भ्रामक वीडियो, मुकदमा लखनऊ, संवाददाता।धांधली का आरोप यूपी पुलिस दरोगा भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर मैसेज वायरल किया। इस मामले में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने हुसैनगंज कोतवाली में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, सोमवार को भी आशुतोष पांडेय नाम से बनी फेसबुक आईडी से पुलिस भर्ती 2025 में धांधली का आरोप लगाते हुए भ्रामक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही ह...