लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अतिविशिष्ट व विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाया जा रहा है। प्रदेश में अतिविशिष्ट महानुभावों का आवागमन लगातार रहता है। विधानसभा चुनाव के दौरान इनकी संख्या और बढ़ेगी। शासन ने इनकी सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए चार एंटी ड्रोन गन (डिटेक्शन सिस्टम के साथ) खरीदने के लिए 2.19 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनकी खरीद सुरक्षा मुख्यालय के माध्यम से की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...