लखनऊ, फरवरी 11 -- यह बजट आधुनिक पुलिसिंग को नई गति देगा-डीजीपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस बजट में कानून-व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग के लिए 44000 करोड़ से अधिक का प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट स्मार्ट, तकनीक सम्पन्न और आधुनिक पुलिसिंग को नई गति देगा। साइबर थानों के आधुनिकीकरण, साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र की स्थापना, डिजिटल व फोरेसिंक जांच, नई फोरेंसिक लैब और वैज्ञानिक अन्वेषण के विशेष प्रावधान इसके प्रमाण है। मिशन शक्ति के तहत महिला बीट कर्मियों के लिए नए वाहन, यूपी-112 के बेड़े का विस्तार, एसडीआरएफ की नई टीमें और अग्निशमन सेवाओं का सुदृढ़ीकरण-ये सभी कदम सुरक्षित, संवेदनशील और सक्षम उत्तर प्रदेश की दिशा में निर्णायक सिद्ध होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...