लखनऊ, मई 26 -- - कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद अधिक लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी में चार वर्ष बाद पूर्णाकालिक डीजीपी की नियुक्ति जल्द होगी। नई दिल्ली में मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बैठक में यूपी पुलिस के डीजीपी के दावेदारों के नामों पर विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य सचिव एसपी गोयल व प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

संभावित नामों पर चर्चा आयोग ने वरिष्ठता सूची में शामिल अधिकारियों के नामों पर विचार-विमर्श के बाद तीन नाम तय कर लिए हैं। आयोग बुधवार को तीन नामों का पैनल राज्य सरकार को भेज सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैनल में शामिल तीन नामों में से एक अधिकारी का नाम पूर्णकालिक डीजीपी के लिए चुनेंगे। सूत्रों का कहना है कि पैनल में वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी...