संवाददाता, जुलाई 2 -- यूपी के कानपुर का एक ईनामी बदमाश पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बदमाश फैज आलम का दावा है कि उसे अपना हाफ एनकाउंटर होने का डर था इस कारण वो भागता फिर रहा था। उसके नेपाल भागने से पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। 68 बैंक खातों से 3200 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के मामले में मास्टरमाइंड महफूज उर्फ पप्पू छुरी के 50 हजार के इनामी बेटे फैज आलम को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। उसे मंगलवार को लखनऊ के अलीगंज पीडब्ल्यूडी कालोनी से दबोचा गया था। पूछताछ में आरोपित ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि पिता की गिरफ्तारी के बाद से वह हॉफ एनकाउंटर के डर से इधर-उधर भाग फरारी काट रहा था। लखनऊ में गिरफ्तारी से पहले उसने लुधियाना, पंजाब और चंडीगढ़ के होटलों में रुक कर पुलिस को गच्चा दिया। इस बार वह नेपाल जाने की फिर...