बागपत, मार्च 14 -- चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी ओटीए में आयोजित ऑफिसर पासिंग आउट परेड में चौगामा क्षेत्र के निरपुड़ा गांव निवासी सिद्धार्थ राणा ने लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट बनने पर गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जताई।निरपुड़ा गांव निवासी जगपाल अपने परिवार के साथ गाजियाबाद की शालीमार गार्डन में रहते हैं। जगपाल का बड़ा बेटा सिद्धार्थ राणा ने चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी ओटीए में ट्रेनिंग की। सिद्धार्थ ने 2024 में यूपीएससी सीडीई की परीक्षा में लेफ्टिनेंट के लिए चयन हुआ था।अप्रैल 2025 से वह चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे थे। सिद्धार्थ ने ऑफिसर पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया और देश सेवा करने का संकल्प लिया। सिद्धार्थ राणा ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से ग्रेजुएट की पढ़ाई की है। वह परिवार की परंपरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.