गाजीपुर, मई 4 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना के मटेहु पुलिस चौकी के नखतपुर गांव में आदित्य कुमार के घर में रविवार की रात्रि में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बॉक्स अटैची में रखा एक लाख रुपए समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। आभूषण, नगदी के अलावा अन्य सामानों को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। आदित्य कुमार ने बताया कि अपनी, मां, बहन के साथ कमरे में सो रहा था। सुबह घटना की जानकारी हुई है। आदित्य कुमार के भाई विपिन कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर अमेठी जिले के गौरीगंज थाने में तैनात है। देर रात्री में चोर बिना आहट चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। भोर में चोरी की घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 112 एवं मटेहु पुलिस चौकी की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की घटना की जानकारी पर सैकड़ों की तादात में लोगो की भीड़ मौके पर जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.