अमरोहा, अप्रैल 9 -- हसनपुर, संवाददाता। यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी परिवार पिछले कई वर्ष से नगर के मोहल्ले में रहता है। इस परिवार की युवती का कहना है कि उसके पिता की मोहल्ले में किसी से कहासुनी हो गई थी। इस मामले में कोतवाली में तैनात सिपाही अखिलेश कुमार ने उसके पिता की मदद की थी। तब से वह पीड़िता के घर आने जाने लगा था। पीड़िता का कहना है कि अखिलेश ने अपने को अविवाहित बताते हुए शादी की झांसा देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद बीती छह अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह घर पर अकेली थी तब अखिलेश जबरन घर में घुस आया और दुष...