संवाददाता, जून 24 -- UP News: यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉग स्क्वॉयड के डॉग मैरी की सटीक सुरागकशी ने पुलिस को एक अहम केस सुलझाने में बड़ी सफलता दिलाई। मैरी ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचाया। उसके निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। उधर, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं, एक आरक्षी भी घायल हो गया। एसपी ने इस कामयाबी पर डॉग मैरी को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये मामला बबराला थाना क्षेत्र का है। जहां घटना 18 जून की शाम की है। एक गांव में छह वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर चली गई और लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया ...