गोपालगंज, दिसम्बर 13 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दूबौली तकिया बारी टोला गांव में शनिवार की शाम यूपी पुलिस ने पशु तस्करी के एक मामले में छापेमारी की। इस दौरान यूपी पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गोपालपुर पुलिस के सहयोग से गांव में पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने यूपी पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके जवाब में यूपी पुलिस ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। छापेमारी के बाद यूपी पुलिस गिरफ्तार पशु तस्कर को अपने साथ यूपी लेकर चली गई। सूत्रों के अनुसार, झड़प के बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि छापेमारी की सूचना म...