प्रमुख संवाददाता, जुलाई 18 -- UP Police News : यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल अमित (शामली के कांधला थाने का हेड मोहर्रिर मालखाना) हथियार तस्कर निकला। आरोपी ने कांधला थाने के मालखाने से लाइसेंसी पिस्टल, रिवाल्वर और तमंचे चोरी कर अपने तहेरे भाई को बेचने के लिए दिए थे। मवाना पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार बरामद किए हैं। हेड कांस्टेबल और उसके साथी को वांटेड घोषित किया गया है। दूसरी ओर, कांधला थाने में इंस्पेक्टर की ओर से हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश में दो जिलों की पुलिस को लगाया गया है। मवाना पुलिस ने गुरुवार शाम को मखदूमपुर अड्डे के पास संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था। तलाशी में आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्टल, 38 बोर की मेड इन इंग्लैंड वेब्ली स्कॉट रिवाल्वर, तीन तमंचे ...