नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एंटी करप्शन टीम ने बिछाए जाल में इंस्पेक्टर फंस गए। एंटी करप्शन ने मंगलवार को एंटी पावर थेफ्ट थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बिजली चोरी के एक मामले में पिता पुत्र को जमानत देने के बदले वह रिश्वत ले रहे थे। एंटी करप्शन को जानकारी मिली कि थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव ने रिश्वत की मांग की है। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। एंटी करप्शन के जाल में प्रभारी निरीक्षक फंस गए। एंटी करप्शन ने प्रभारी निरीक्षक को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया। सिविल लाइंस क्षेत्र में सर्किट हाउस के सामने स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में मंगलवार दोपहर यह कार्रवाई की गई। टीम उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.