हाथरस, जून 5 -- हाथरस, संवाददाता। आगामी पुलिस काउंस्टेबल भर्ती परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में एएसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएसपी रामानन्द कुशवाह ने कहा कि जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा का छह, नौ व दस जून को दो पालियों में प्रस्तावित है। सभी परीक्षा केन्द्र व कक्ष की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी एवं परीक्षा के दौरान त्रिस्तरीय कन्ट्रोल रूम के मानीटरिंग की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट, हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, ख...