वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए दो दिनी परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 46 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इसके पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। बेल्ट और हाथ का कलावा भी उतरवा लिया गया। लड़कियों के कंगन, ईयर रिंग, नोज पिन भी प्रतिबंधित था। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अफसरों ने अलग अलग केंद्र का निरीक्षण किया। दोपहर 12.05 बजे परीक्षा छूटी। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...