हापुड़, मार्च 15 -- हापुड़ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक (एसआई) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए रविवार को दूसरे दिन भी जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों और साथ आए परिजन की भीड़ शनिवार रात से ही दिखने लगी थी। रविवार को दोनों पालियों में 5214 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1986 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा सकुशल सम्पन्न होने पर अफसरों ने राहत की सास ली।रविवार सुबह को आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर चस्पा सूची में अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और कक्ष संख्या तलाशते नजर आए। प्रवेश से पहले गेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.