कुशीनगर, अप्रैल 20 -- फोटो 19 पीएडी 12 प्रीति सिंह को सम्मानित करते ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया बोदरवार। क्षेत्र के भलुही निवासी प्रदीप कुमार सिंह की बेटी प्रीति सिंह यूपीपीसीएस में चयनित होने के बाद पहली बार गांव पहुंची। इस दौरान बोदरवार बाजार में ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने ग्रामीणों संग उन्हें अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।यूपी पीसीएस में 56वीं रैंक हासिल करने वाली प्रीती सिंह स्वागत से अभिभूत नजर आईं। श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी ने अपने आवास स्थित कार्यालय पर प्रीति को बुके, अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें इस उपलब्धि पर सम्मानित किया। इस दौरान राकेश मद्धेशिया, दुर्गेश कन्नौजिया, राजेश साहनी, शिवम सिंह, विनय गौतम, देवमुनि यादव, राकेश गुप्त, छट्ठू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.