देवरिया, मार्च 30 -- UP News: उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों ने इस बार कई दिलचस्प सफलता की कहानियां पेश की हैं। दो परिवारों को तो डबल खुशी मिली है। देवरिया में एक परिवार में दो सगे भाई पीसीएस अधिकारी बन गए हैं। वहीं, प्रयागराज में ननद और भाभी ने एक साथ अधिकारी बनकर मिसाल पेश की है।बड़ा नायब तहसीलदार, छोटा ट्रेजरी अफसर लार विकास खंड के बरडीहा परशुराम (मंगरैचा टोला) निवासी अवध बिहारी सिंह के दोनों बेटों ने एक साथ सफलता का स्वाद चखा है। बड़े भाई अभिषेक सिंह का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है, जबकि छोटे भाई अनिमेष कुमार सिंह ट्रेजरी ऑफिसर बने हैं। अभिषेक ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है, वहीं अनिमेष ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से एमएससी की है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से पूरे गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.