नई दिल्ली, फरवरी 5 -- यूपी में पंचायत चुनाव से पहले गांवों पर प्रदेश की योगी सरकार मेहरबान है। सीएम योगी के मिशान विलेज के तरहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से अब प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शहद बनाने के काम यानी मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में उतरेंगी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए स्रोत पैदा करना और महिलाओं को सीधे तौर पर उद्यमिता से जोड़ना है। योजना के तहत राज्य सरकार ने अगले तीन वर्षों में एक लाख महिला मधुमक्खी पालक तैयार करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इस पहल के माध्यम से प्रत्येक महिला उद्यमी की वार्षिक आय में लगभग एक लाख रुपये तक की वृद्धि होने की संभावना है। महिलाओं को इस क्षेत्र में क...