यूपी पंचायत चुनाव के OBC आरक्षण आयोग समेत कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी, योगी कैबिनेट बैठक आज
विशेष संवाददाता, मई 18 -- UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर होगी। कैबिनेट पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे सकती है। कैबिनेट के सामने एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव विचार के लिए रखे जाएंगे। वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मितव्ययता की अपील के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचायत चुनाव पर उहापोह की स्थिति फिलहाल छंटती हुई दिख सकती है। कैबिनेट ग्राम पंचायतों, ब्लॉक और जिला पंचायतों के निर्वाचन में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी देगी। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.