नई दिल्ली, जनवरी 28 -- यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के सत्यापन कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील प्रशासन ने दो सौ से अधिक बीएलओ को संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराते हुए घर-घर जाकर सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे जल्द पंचायत चुनाव होने की संभावना बढ़ गई है। तहसील क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों की 154 ग्राम पंचायतों में कुल 235 बीएलओ लगाए गए हैं। विधानसभा की मतदाता सूची का एसआईआर सत्यापन चलने के कारण पंचायत चुनाव के लिए अलग बीएलओ नामित किए गए हैं। इस बार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का सत्यापन भी राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। एसडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल ने बता...