नई दिल्ली, जून 10 -- अउUP Panchayat elections final voter list: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। 2026 की अंतिम पंचायत चुनाव मतदाता सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 मतदाता हैं। यह संख्या वर्ष 2021 में दर्ज 12 करोड़ 29 लाख 50 हजार 52 मतदाताओं की तुलना में 29 लाख 1 हजार 518 अधिक है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत किए गए विशेष पुनरीक्षण में बड़ी संख्या में नए मतदाता जोड़े गए, जबकि मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। आंकड़ों के अनुसार पुनरीक्षण के दौरान 2 करोड़ 32 लाख 24 हजार 805 नाम जोड़े गए, जबकि 2 करोड़ 3 लाख 23 हजार 287 नाम हटाए गए, जिसके बाद मतदाता संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सूची के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता वाले जि...