नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- यूपी में पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। उत्तर प्रदेश पंचायत मतदाता सूची में कुल 12.69 करोड़ वोटर हैं। पंचायत चुनाव मतदाता सूची में इस बार 40.19 लाख वोटर बढ़े हैं। अब बुधवार से 30 दिसंबर तक इस सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक इन दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद छह फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर उस पर आपत्तियां लिए जाने के आदेश दिए गए हैं। दावे और आपत्तियों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल-मई 2026 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.