संवाददाता, मार्च 18 -- UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी पहले से चल रही है। हाई कोर्ट द्वारा जवाब मांगे जाने के बाद इस प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, चुनाव करीब जानकर पिछले कुछ समय से कई इलाकों में आरक्षण की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। जिला पंचायती राज विभाग में इन दिनों रोज ऐसे प्रार्थना पत्र आ रहे हैं। वोटर लिस्ट को लेकर कुछ शिकायतें भी प्रशासन के पास पहुंची हैं। सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतों के आरक्षण को बदलने की मांग आ रही है। कुछ बिरादरियों ने भी अपने आरक्षण को बदलने के लिए कहा है। प्रयागराज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.