नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अमेठी। चिन्ता मणि मिश्र। यूपी पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद गांवों में सियासी हलचल एक बार फिर से तेज हो गई है। हाईकोर्ट ने तीन महीन पंचायत चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद चुनाव की तैयारियों और संभावनाओं को लेकर अब तक सुस्त पड़े संभावित ग्राम प्रधान उम्मीदवार एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। गांवों की ओर उनके कदम बढ़ने लगे हैं और मतदाताओं से संपर्क साधने का दौर शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से लगाए जा रहे कयासों के बीच अदालत के आदेश ने दावेदारों में नई उम्मीद जगा दी है। इसके बाद गांवों में चुनावी चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। कोई गांव की चौपाल पर...