यूपी ने 36 साल बाद जीता स्वर्ण पदक
गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन, मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मेजबान यूपी की बालक क्वाड्रुपल स्कल टीम ने 36 साल का सूखा खत्म करते हुए ऐतिहासिक स्वर्ण जीता। इस वर्ग के फाइनल में जैसे ही यूपी की नाव ने फिनिशिंग लाइन पार की, पूरा रामगढ़ताल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। चैंपियनशिप के बालक वर्ग में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य के साथ और बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। मुख्यमंत्री ने इस रोमांचक क्षण का गवाह बनते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। गुरुवार को बालक क्वाड्रुपल स्कल में यूपी के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव व प्रवीण कुमार ने अपना सब कुछ झोंक दिया और 0...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.