मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश ने 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हरियाणा को पराजित कर गोल्ड मेडल व ट्राफी हासिल कर 30 साल बाद इतिहास रच दिया है। गांव गढ़ी सखावत में प्यारेलाल जी महाराज स्पोर्ट्स अकादमी में खेली गई इस रोमांचक प्रतियोगिता में देशभर के 24 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक और बालिका दोनों वर्गों में मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत उत्तर प्रदेश के लिए बेहद खास है, क्योंकि टीम ने तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता है। उत्तर प्रदेश की विजेता टीम में मुजफ्फरनगर जिले के तीन खिलाड़ी शामिल थे। इनमें शाहजुडडी से चौधरी अभी देशवाल, कुरावा निवासी दिव्यांश मलिक और शाहडब्बर निवासी प्रीत राठी शामिल हैं।प्रतियोगिता में बालक...