लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कौशल विकास में यूपी ने नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाला राज्य बन गया है। वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2024 में प्रदेश में जहां कुल 7,472 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, वहीं वर्ष 2026 के लिए यह संख्या बढ़कर 1,09,249 हो गई है, जिससे उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पंजीकरण वाला राज्य बन गया है। इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन-2025-26 के तहत राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह बुधवार को कौशल विकास मिशन मुख्यालय किया गया। इसमें 20 विभिन्न स्किल ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 40 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 में प्रदेश ने 10 स्किल्स में भागीदारी की थी, जबकि इस वर्ष 20 स्किल्स में सहभागिता कर प्रदेश ने कौ...