ललितपुर, अगस्त 24 -- ललितपुर। ग्रेटर नोएडा में सितम्बर माह में आयोजित होने वाले यूपी इन्टरनेशनल ट्रेड शो में देश विदेश के आने वाले लोग जनपद में बनने वाले दूध के हलुए का जायजा ले सकेंगे। एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत इसका चयन हुआ है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक के दौरान डीएम सत्य प्रकाश ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जनपदवासियों और उद्यमियों को बधाई दी और बताया कि इसके प्रजेन्टेशन के लिए व्यापारी बृजेश जैन को भेजा जा रहा है। जनपद के उत्पादों को देश-विदेश में बढ़ावा मिले, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तहर कटिबद्ध है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित हो समाधान: डीएम इसके अलावा जिले के स्थानीय उत्पाद सरवती गेहूं और उर्द दाल की जीआई टैगिंग कराने के भी निर्देश उप क...