आरा, अप्रैल 19 -- आरा, हि.सं.। जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मैजिक सवार यूपी निवासी अंडा कारोबारियों से लूटकांड में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के रेवटिया गांव निवासी कामेश्वर सिंह का पुत्र चिंटू कुमार है। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से रविवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर की शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी रामबाबू सोनकर अपनी मैजिक गाड़ी से चालक सुनील कुमार, रिश्तेदार राजकुमार सोनकर, प्रेम सोनकर दिनेश कुमार विश्वकर्मा और बबली सोनकर के साथ बत्तख के अंडा खरीदने सारण जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद उसी क्रम में आरा-बक्सर फोरलेन पर मुफस्सिल ...